Select Language :

Home » Uncategorized » दिल्ली सरकार से जवाब मांगती कांवड़, तरुण खटीक के भाई का अनोखा विरोध

दिल्ली सरकार से जवाब मांगती कांवड़, तरुण खटीक के भाई का अनोखा विरोध

लोकपथ लाइव, मुज़फ्फरनगर/ दिल्ली/ हरिद्वार। दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई तरुण खटीक की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर उनके भाई अरुण खटीक बुधवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर मुज़फ्फरनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने दिवंगत भाई तरुण खटीक की प्रतिमा भी साथ रखी। यात्रा में खटीक समाज के सैकड़ों युवक शामिल रहे और न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की। अरुण खटीक का कहना है योगी सरकार जैसी कारवाई अपराधियों पर दिल्ली में भी होनी चाहिए।

How to Make a News Portal

कांवड़ लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची दिल्ली उत्तमनगर के अरुण खटीक ने बताया कि कुछ माह पूर्व दिल्ली के उत्तम नगर में उनके भाई तरुण खटीक की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक हुई कार्रवाई से परिवार संतुष्ट नहीं है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग लगातार की जा रही है। इसी उद्देश्य से उन्होंने हरिद्वार से कांवड़ यात्रा शुरू की है ताकि सरकार और प्रशासन तक उनकी आवाज पहुंच सके।

मुज़फ्फरनगर पहुंचने पर यात्रा में शामिल खटीक समाज के लोगों ने भी तरुण खटीक को न्याय दिलाने की मांग दोहराई। समाज के लोगों का कहना था कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिले और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भी यात्रा को देखा तथा कई स्थानों पर समाज के लोगों ने समर्थन व्यक्त किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 8 1 9
Total views : 393829

Follow us on