
शव परीक्षण के लिए भेजा, फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए एकत्र किए साक्ष्य
लोकपथ लाइव, खतौली (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव भैंसी से 11 दिन पहले लापता हुए अतुल का शव मंगलवार की सुबह गांव के जंगल में ईख के खेत में सड़ी गली अवस्था में पड़ा मिला। युवक की मृतक की शिनाख्त होते ही गांव में मातम छा गया और सनसनी फैल गई। अतुल जब पिछले महीने 29 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। सूचना मिलते ही खतौली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच के लिए साक्ष्य एकत्र किए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


ग्यारह दिन से से लापता था युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव भैंसी निवासी अतुल (24 वर्ष) पुत्र संतपाल गत 29 अगस्त को अचानक घर से संदिग्ध अवस्था में गायब हो गया था। परिजनों ने अपने स्तर पर नाते-रिश्तेदारियों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने खतौली कोतवाली में तहरीर देकर अतुल की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। इस मामले में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन से लापता का पता लगाने की मांग भी की थी।

भैंसी के जंगल में ईंख के खेत से मिला शव
खतौली क्षेत्र के गांव भैंसी निवासी 29 अगस्त से लापता अतुल कुमार का कंकाल मंगलवार की हाईवे किनारे गांव निवासी किसान बिजेंद्र और विपिन के ईंख के खेत में पड़ा मिला, जिसे वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने एक दुर्गंधयुक्त शव देखा तो वहां मौके पर भारी भीड़ जुट गई। कोतवाली पुलिस और अतुल के रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने कपड़ों व हुलिए के आधार पर शव की पहचान अतुल के रूप में की, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने पहचान कराने के बाद कंकाल को मोर्चरी भेज दिया। की। कंकाल मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटाई गई। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या के बाद शव को केमिकल से जलाए जाने की आशंका है।
चेहरे पर पहचान मिटाने को डाला कैमिकल
पुलिस के अनुसार शव काफी खराब और सड़ी-गली अवस्था में मिला है। प्रथम दृष्टया शव पर चोट और घाव के निशानों के साथ-साथ गले पर भी कसने या दबाने के निशान दिखाई दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि साक्ष्य मिटाने और पहचान छिपाने की नीयत से शव पर किसी रासायनिक पदार्थ (केमिकल) का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही होगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस जाचं में जुटी: पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कराया गया है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृत्यु के सही कारणों और समय का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। पुलिस सभी तकनीकी और वैज्ञानिक पहलुओं से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पकड़कर पूछताछ शुरू की है। पुलिस के अनुसार दोनों की निशानदेही पर अतुल का कंकाल और मोबाइल फोन बरामद किया गया।











Total views : 412262