Select Language :

Home » लाइफस्टाइल » मुजफ्फरनगर में भारतीय योग संस्थान ने मनाया 60वां योग दिवस: नई योग कक्षा का हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर में भारतीय योग संस्थान ने मनाया 60वां योग दिवस: नई योग कक्षा का हुआ शुभारंभ

क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा और राजेंद्र पाल ने साधकों को ‘हास्य आसन’ कराया
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: भारतीय योग संस्थान (पंजीकृत दिल्ली) की ओर से शहर में योग साधना का अलख जगाते हुए 60वां योग दिवस पूरे उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। एसडी मार्केट स्थित योग केंद्र में मुख्य समारोह का आयोजन हुआ, वहीं जीसी पब्लिक स्कूल में एक नई योग कक्षा का शुभारंभ कर शहरवासियों को स्वास्थ्य साधना की नई सौगात दी गई।

How to Make a News Portal

एसडी मार्केट में 80 से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास
एसडी मार्केट स्थित योग कक्षा में आयोजित 60वें योग दिवस समारोह की शुरुआत आध्यात्मिक माहौल में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रधान सुभाष चंद्र गुप्ता, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य ज्ञान चंद अरोड़ा, महामंत्री प्रेम सिंह राणा, क्षेत्रीय प्रधान विनय कुमार वर्मा और क्षेत्रीय मंत्री राकेश कुमार शर्मा ने मां सरस्वती एवं संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय प्रकाश लाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात श्रीमती रेणु तायल, श्रीमती सुषमा त्यागी और श्रीमती नीता मित्तल ने मधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

ॐ उच्चारण और विभिन्न आसनों का अभ्यास
क्षेत्रीय प्रधान विनय कुमार वर्मा ने उपस्थित साधकों को गहरी एवं लंबी श्वास के साथ ‘ॐ’ का उच्चारण कराया और गायत्री मंत्र का भावार्थ सहित अभ्यास कराया। इसके बाद योगाभ्यास का क्रम शुरू हुआ:
ताड़ासन: श्रीमती सुधा गर्ग ने साधकों को ताड़ासन का अभ्यास कराया।
अर्धचक्रासन व वक्रासन: केंद्र प्रमुख धर्मवीर सिंह पाल ने रीढ़ की हड्डी और शरीर के लचीलेपन के लिए उपयोगी आसनों का अभ्यास कराया।
अन्य आसन व प्राणायाम: नरेंद्र एडवोकेट, प्रमोद कुमार, विनय कुमार वर्मा और विनीता मित्तल ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम की बारीकियों से अवगत कराया।

चित्त की वृत्तियों को शांत करना ही योग है
समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान सुभाष चंद्र गुप्ता ने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया। स्वागत संबोधन में संचालन कर रहे क्षेत्रीय प्रधान विनय कुमार वर्मा ने महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित योग सूत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि चित्त की वृत्तियों को शांत करना ही योग है। उन्होंने सामूहिक साधना के महत्व पर बल दिया। महामंत्री प्रेम सिंह राणा ने सभी को योग को दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

हास्य आसन से वातावरण हुआ खुशनुमा
कार्यक्रम में गंभीर योगाभ्यास के साथ-साथ आनंद का माहौल भी देखने को मिला। क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा और राजेंद्र पाल ने साधकों को ‘हास्य आसन’ कराया, जिससे पूरा परिसर ठहाकों से गूंज उठा और माहौल खुशनुमा हो गया। कार्यक्रम का समापन श्रीमती शालिनी अग्रवाल द्वारा कराई गई प्रार्थना एवं शांति पाठ के साथ हुआ, जिसके बाद सभी साधकों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान लगभग 80 साधक-साधिकाओं की उपस्थिति रही। मुजफ्फरनगर में योग का दायरा बढ़ाते हुए भारतीय योग संस्थान द्वारा जीसी पब्लिक स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर नई योग कक्षा की शुरुआत की गई।

दीप प्रज्वलन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय प्रधान संजीव गोयल ने संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय प्रकाश लाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। इसके बाद नीलकंठ जी ने स्वागत गान तथा कुलदीप भारद्वाज ने सुमधुर भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास और शांतिपाठ
नई कक्षा के प्रथम सत्र में सुधीर शर्मा ने नए व पुराने साधकों को शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने वाली सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का कुशल संचालन महिला जिला मंत्री कुसुम सिंघल ने किया, जबकि विनोद शर्मा ने शांतिपाठ कराकर कार्यक्रम को विराम दिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने प्रतिदिन योग साधना करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख सहयोग एवं उपस्थिति
इन दोनों आयोजनों को सफल बनाने में केंद्र प्रमुख धर्मवीर सिंह पाल, राकेश शर्मा, प्रमोद कुमार, अगम प्रकाश, विनोद बंसल, रतनपाल, मित्र सेन, डॉ. जय शर्मा, श्याम पाल, नवीन कुमार, पालीवाल, राकेश खुराना, बीके ग्रोवर, सुधीर शर्मा, सतीश शर्मा, संजीव गोयल, विपिन त्यागी, श्रीमती प्रमिला राय, साधना गुप्ता, अलका सैनी, सोनिया नारंग, मधु गर्ग, प्रमिला गिरधर, प्रभा जी, सतीश माहेश्वरी सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग व साधक उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 4 4 5 4
Total views : 427963

Follow us on