Select Language :

Home » धर्म » अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री राजनाथ ने किये रामलला के किए दर्शन-पूजन

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री राजनाथ ने किये रामलला के किए दर्शन-पूजन

मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा का भी किया आरोहण
राम दरबार में आरती के बाद श्रद्धालुओं का अभिवादन, जय श्रीराम से गूंजा परिसर
लोकपथ लाइव, अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को हनुमानगढ़ी पहुंचकर संकट मोचन हनुमान के दर्शन-पूजन किए। हनुमानगढ़ी से निकलने के बाद रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। यहां प्रभु श्रीरामलला मंदिर व राम दरबार में हाजिरी लगाई, विधिवत आरती उतारी तथा मंदिर की परिक्रमा की। सीएम व रक्षा मंत्री ने देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

How to Make a News Portal

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा 27 दिसंबर से शुरू हुए पांच दिवसीय महोत्सव के मुख्य प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह बुधवार अयोध्या पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। यहां से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी पहुंचकर संकट मोचन के चरणों में शीश झुकाया। यहां से वे सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। यहां प्रभु श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके उपरांत राम दरबार में भी दर्शन-पूजन कर देश-प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। रामनगरी अयोध्या भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास से सराबोर है। भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर राम मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।

मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा रोहण
रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने श्रीराम की जयघोष व मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन कर मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा का आरोहण किया। दर्शन-पूजन के पश्चात रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री मंदिर बाहर निकले तो श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया और बच्चों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

चारों ओर जय श्रीराम के उद्घोष
रामनगरी में चारों ओर जय श्रीराम के उद्घोष गूंज रहे हैं। लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यह उत्सव न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि राम मंदिर के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक जागरण को भी रेखांकित करता है मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री राजनाथ ने अंगद टीला पर जनता को संबोधित भी किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 3 2 1
Total views : 344342

Follow us on