
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। कूकड़ा चौक स्थित एक बैंक्वेट हॉल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल तथा गुलाबी गैंग की संस्थापक एवं प्रमुख महिला नेता संपत पाल देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं बोर्ड परीक्षाओं में टॉप-10 में स्थान बनाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सुप्रिया पाल, सपा नेत्री दीप्ति पाल, सतेंद्र पाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल, हरेंद्र पाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल, सब रजिस्ट्रार आकाश पाल, रेलवे में तैनात कर्मचारी तथा एमडीए के अवर अभियंता भरत पाल ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पण से विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।












Total views : 433209