Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » प्रशासन-11 ने फेडरेशन-11 को 19 रनों से हराया, कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार बने ‘मैन ऑफ द मैच’

प्रशासन-11 ने फेडरेशन-11 को 19 रनों से हराया, कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार बने ‘मैन ऑफ द मैच’

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। भैंसी स्थित अहलावत क्रिकेट एकेडमी में ‘फेडरेशन ऑफ मुज़फ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री-11’ तथा ‘एडमिनिस्ट्रेशन मुज़फ्फरनगर-11’ के बीच एक मैत्री पूर्ण डे-नाइट क्रिकेट मैच का शानदार आयोजन किया गया। हाईमास्ट लाइटों की जगमगाती रोशनी के बीच दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, खेल भावना और टीम वर्क के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रशासन-11 की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 144 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कप्तान और सहारनपुर मंडल के कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए नाबाद 57 रनों की धुआंधार पारी खेली और अपनी टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लक्ष्य का पीछा करने में पिछड़ी फेडरेशन-11
145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फेडरेशन-11 की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। प्रशासन-11 की सधी हुई गेंदबाजी के सामने फेडरेशन की पूरी टीम 15 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 125 रन ही बना सकी। इस तरह रोमांचक मुकाबले में प्रशासन-11 ने 19 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।
कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार चुने गए ‘मैन ऑफ द मैच’
मैच में शानदार प्रदर्शन और नाबाद 57 रन बनाने के लिए सहारनपुर मंडल के कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया। मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय वर्मा ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। बाल कल्याण समिति के सदस्य डा. राजीव कुमार कमेंट्रेटर की भूमिका में नजर आए।
इस मैच में प्रशासनिक अमले के साथ-साथ उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया। प्रशासन की ओर से सीडीओ कमल किशोर खंडारकर, एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडिक, सिटी मजिस्ट्रेट दीपक पाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मैदान पर अपना जलवा बिखेरा। वहीं, फेडरेशन की ओर से स्पोर्ट्स चेयरमैन अंकित संगल, कप्तान आकाश जैन, कार्यक्रम संयोजक आशीष गर्ग व आकाश गुप्ता सहित सभी सदस्यों ने अपनी पूरी ऊर्जा के साथ खेल में योगदान देकर आयोजन को बेहद सफल बनाया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 9 6 0 5
Total views : 421554

Follow us on