Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » शुकतीर्थ में युवक की ईंट से कुचलकर युवक की हत्या, सबूत मिटाने को जलाते समय पुलिस ने जब्त किया अधजला शव

शुकतीर्थ में युवक की ईंट से कुचलकर युवक की हत्या, सबूत मिटाने को जलाते समय पुलिस ने जब्त किया अधजला शव

ठेकेदार की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: जनपद के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शुकतीर्थ में शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक 35 वर्षीय युवक की ईंट-पत्थरों से बेरहमी से कुचलकर हत्या कर दी गई. खौफनाक बात यह रही कि हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद कानूनी कार्रवाई और साक्ष्य (सबूत) से बचने के लिए शव को चोरी-छिपे पास के श्मशान घाट ले गए और वहां चिता सजाकर उसे फूंकने का प्रयास करने लगे।

How to Make a News Portal

इसी बीच किसी ने स्थानीय पुलिस को भनक दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भोपा थाना पुलिस ने श्मशान घाट पर छापेमारी की और जलती चिता से युवक का अधजला शव बाहर खींच लिया। पुलिस की इस औचक कार्रवाई को देखकर चिता के पास मौजूद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

कमरे में कत्ल, चारों तरफ बिखरा था खून
मृतक की पहचान भौंराकला क्षेत्र के सिसौली निवासी 35 वर्षीय अंकुर (पुत्र पाल्ला) के रूप में हुई है। अंकुर शुकतीर्थ में नक्षत्र वाटिका के पास निर्माणाधीन गंगा घाट पर मजदूरी का काम करता था और वहीं एक कमरे में रहता था।शुक्रवार की आधी रात को अज्ञात हमलावरों ने उसके कमरे में घुसकर हमला कर दिया। निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार रोबिन ने बताया कि जब उन्हें आधी रात को घटना की जानकारी मिली और वे मौके पर पहुंचे, तो अंकुर के कमरे का नजारा बेहद भयावह था। कमरे के चारों तरफ और फर्श पर खून ही खून फैला हुआ था, जिससे साफ था कि अंकुर को कमरे के भीतर ही मौत के घाट उतारा गया।

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शनिवार सुबह निर्माण कार्य के ठेकेदार रोबिन ने इस मामले में भोपा थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि अंकुर के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे साफ है कि उसकी हत्या पत्थरों से कुचलकर की गई है और बाद में सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को श्मशान घाट ले जाकर जलाने का प्रयास किया गया।

जल्द होगा मामले का पर्दाफाश
इस पूरे मामले पर भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि ठेकेदार रोबिन की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। घटना की गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही हत्या की वजह साफ कर दी जाएगी और आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। इस वारदात के बाद से शुकतीर्थ और मृतक के गृह क्षेत्र सिसौली में मातम के साथ-साथ तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 1 0 5 2 8
Total views : 324075

Follow us on