Select Language :

Home » एजुकेशन » फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले एक शिक्षक की सेवा समाप्त, सात की जांच तेज

फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले एक शिक्षक की सेवा समाप्त, सात की जांच तेज

लोकपथ लाइव, शामली। बेसिक शिक्षा विभाग में एक और नया फर्जीवाड़ा शामली जिले में सामने आया है। शामली के ऊन ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय केरटू में तैनात सहायक अध्यापक की फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने के आरोप में सेवा समाप्त कर दी गई। विभाग की जांच में शिक्षक के इंटरमीडिएट की मार्कशीट में  रोल नंबर फर्जी होने का दावा है।  विभाग अब उक्त  शिक्षक से रिकवरी की तैयारी में जुट गया है।

How to Make a News Portal

मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक वर्ष 2016 में विनीत कुमार शामली में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त हुए थे। माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ की जांच रिपोर्ट में सामने आया कि उनकी मार्कशीट में वर्ष 2008 का रोल नंबर पूरी तरह से फर्जी है। परिषद के रिकार्ड के अनुसार, मेरठ परिक्षेत्र में यह रोल नंबर किसी भी छात्र को आवंटित ही नहीं किया गया था। आरोप है कि शिक्षक ने फर्जी तरीके से अंकतालिका तैयार कर विभाग को गुमराह किया। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक विनीत कुमार का वेतन भी संदेह के आधार पर पहले रोका गया था। यह भी सामने आया कि वह छह महीनों से बिना किसी सूचना के लापता हो गया था। विभाग ने उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए मई से अगस्त 2025 के बीच तीन बार नोटिस जारी किए, लेकिन विभाग के अनुसार उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके अलावा विभाग की जांच में सात और ऐसे शिक्षक मिले है जो फर्जी कागजों पर नौकरी कर रहे है। उनकी भी जल्द सेवा समाप्त की जाएगी। सेवा समाप्त से पहले उन्हें पहला नोटिस जारी कर दिया गया। सूत्र बताते है कि उक्त शिक्षक की बीटेक की डिग्री की भी जांच चल रही है। बीएसए शामली का कहना है कि जांच के बाद एक शिक्षक की सेवा समाप्त कर रिवकरी की जाएगी। सात अन्य शिक्षकों की जांच चल रही है।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 8 2 8 1
Total views : 433217

Follow us on