Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » चलती बस में यात्री को आया हार्ट अटैक, बघरा सीएचसी पर पहुंची यात्रियों से भरी रोडवेज बस

चलती बस में यात्री को आया हार्ट अटैक, बघरा सीएचसी पर पहुंची यात्रियों से भरी रोडवेज बस

LP Live, Muzaffarnagar:  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार की दोपहर चलती बस में यात्री को हार्ट अटैक आ गया। यात्री के परेशान होकर नीचे गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हरियाणा रोडवेज के चालक और परिचालक ने इंसानियत दिखाते हुए बस को बघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की और मोड़ दी, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद 60 वर्षीय व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

How to Make a News Portal

हरिद्वार से गंगा स्नान कर कुरूक्षेत्र लौट रहा था यात्री अनूप
दरअसल, हरिद्वार से गंगा स्नान कर कुरुक्षेत्र जा रहे 60 वर्षीय अनूप पुत्र मान सिंह को मुजफ्फरनगर में बघरा के निकट सीने में तेज दर्द होने लगा। तुरंत ही अनूप सिंह हार्ट अटैक के कारण नीचे गिर गया। यात्रियों में अफरा-तफरी के बाद चींखपुकार मची तो हरियाणा रोडवेज बस चालक ने बस को बघरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ बस घुमा दी। वहां चिकित्सकों ने यात्री की जांच की, तो उन्होंने उसे मृतक घोषित कर दिया। बस में ही दम तोड़ने के कारण यात्री और बस चालक उन्हें नहीं बचा पाए। सूचना पर तितावी पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों को मृत्यु की जानकारी दी गई।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 1 4 7
Total views : 403919

Follow us on