Select Language :

Home » दिल्ली-NCR » दिल्ली के विश्वास नगर में भीषण आग, चार लोगों की मौत

दिल्ली के विश्वास नगर में भीषण आग, चार लोगों की मौत

लोकपथ लाइव, नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा स्थित विश्वास नगर इलाके में रविवार तड़के एक मकान में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, आग रविवार सुबह करीब 4:15 से 4:20 बजे के बीच गली नंबर-11, विश्वास नगर में यूनिटी मॉल के पास स्थित एक मकान में लगी। आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
प्रारंभिक जांच में मकान के निचले हिस्से में बने ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट या पार्किंग स्थल से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। आग लगने के कारणों और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 9 3 2 3
Total views : 460559

Follow us on