Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » शहर की सड़कों से सिटी मजिस्ट्रेट ने हटवाया अतिक्रमण, लगा जुर्माना

शहर की सड़कों से सिटी मजिस्ट्रेट ने हटवाया अतिक्रमण, लगा जुर्माना

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शहर के रुड़की रोड पर जिला अस्पताल से लेकर रामपुरी तक शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट दीपक पाल और नगर पालिका ईओ पवन कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सड़क और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल के बाहर संचालित अवैध खाने का काउंटर जब्त कर लिया। इसके साथ ही सड़क पर लकड़ी के बंडल रखकर अतिक्रमण करने वाली दोनों आरा मशीनों पर जुर्माना लगाया गया। वहीं, होली फैमिली नर्सिंग होम के बाहर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को लेकर भी सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान सड़क पर नई ई-रिक्शा खड़ी कर रास्ता बाधित करने के मामले में खालसा ई-रिक्शा शोरूम की दो ई-रिक्शा जब्त कर ली गईं। सिटी मजिस्ट्रेट दीपक पाल के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान दो दुकानों पर कुल 25 हजार रुपये और अवैध पार्किंग के एक अन्य मामले में 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। टीम ने मौके पर मौजूद दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि वे भविष्य में सड़क अथवा पटरी पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें। सिटी मजिस्ट्रेट दीपक पाल ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य प्रस्तावित है, जिसे देखते हुए दुकानों के बाहर बने रैंप भी पीछे हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात सुचारू रखने और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 8 8 0 7
Total views : 459936

Follow us on