
लोकपथ लाइव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टीजीटी) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 23 नवम्बर के स्थान पर अब अभ्यर्थी 28 नवम्बर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे। इसके साथ ही आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए 30 नवम्बर तक का अवसर दिया गया है, जबकि लिखित परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 और 24 दिसम्बर 2026 को ही आयोजित की जाएगी।
आयोग के अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय में आशुतोष मिश्र व 156 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य मामले में 20 नवम्बर 2026 को पारित अंतरिम आदेश के अनुपालन और आयोग के निर्णय के क्रम में यह तारीख आगे बढ़ाई गई है।
संशोधित समय-सारिणी का विवरण: आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार, विज्ञापन संख्या 07/2026 का प्रकाशन 23 अक्टूबर को हुआ था और 24 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण (ओटीआर) व आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। नए शेड्यूल के तहत:
-
ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 28 नवम्बर 2026
-
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 30 नवम्बर 2026
-
लिखित परीक्षा की तिथियां: 23 और 24 दिसम्बर 2026 (यथावत)
अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार ने स्पष्ट किया कि लिखित परीक्षा की तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से विस्तृत विज्ञापन का अध्ययन कर 28 नवम्बर तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा है। विज्ञापन की अन्य समस्त शर्तें व नियम यथावत रहेंगे।
Post Views: 75












Total views : 457581