Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » मुजफ्फरनगर में प्रदूषण बोर्ड की कारवाई, प्लांट सील

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण बोर्ड की कारवाई, प्लांट सील

मुज़फ़्फ़रनगर, लोकपथ लाइव। जिले के जानसठ क्षेत्र स्थित हिमालय एग्रो प्लांट पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। प्लांट के निरीक्षण के दौरान ईटीपी प्लांट संचालित नहीं मिला। जल प्रदूषण से संबंधित अनियमितताओं को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने प्लांट को सील कर दिया।
बताया गया कि प्लांट के खिलाफ कार्रवाई के आदेश लखनऊ से जारी किए गए थे। इसके बाद सोमवार रात क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गितेश चंद्र के नेतृत्व में जेई राजा गुप्ता और विभागीय टीम मौके पर पहुंची। टीम ने प्लांट का निरीक्षण करने के बाद सीलिंग की कार्रवाई की। प्रदूषण विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के औद्योगिक इकाइयों में हलचल मच गई है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 9 3 4 0
Total views : 447505

Follow us on