
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोट्स स्टेडियम में मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां चल रहे सिंथेटिक ट्रेक सहित अन्य निर्माण कार्यों की जांच की। इस दौरान कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
नगर मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल ने चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर का औचक स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कार्यों की प्रगति जांची। इस दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, भौतिक प्रगति और तय मानकों की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में उच्च कोटि की गुणवत्ता बनाकर रखी जाए और इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल ने निर्देश दिए कि कार्य पूर्ण करने में तेजी आई, जिससे खिलाड़ियों को जल्द से जल्द अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिल सकें, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह यादव, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएन के प्रतिनिधि तथा जिला खेल कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Post Views: 151












Total views : 435616