Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर से लखनऊ जा रहे 50 से अधिक NHM कर्मी बरेली में डिटेन

मुजफ्फरनगर से लखनऊ जा रहे 50 से अधिक NHM कर्मी बरेली में डिटेन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को लखनऊ में प्रस्तावित धरने में शामिल होने जाते समय बरेली में डिटेन किए जाने की जानकारी सामने आई है। मुजफ्फरनगर से एनएचएम संगठन के जिला अध्यक्ष सहित 50 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी अपनी मांगों को लेकर लखनऊ जा रहे थे। उधर इसके विरोध में मुजफ्फरनगर cmo कार्यालय में कर्मचारी धरने पर बैठ गए।
जानकारी के अनुसार, एनएचएम कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर लगातार तीन दिन तक धरना दिया था। इसके बावजूद मांगों का समाधान नहीं होने पर कर्मचारी लखनऊ में धरने में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे।
बताया गया कि लखनऊ जाते समय बरेली में कर्मचारियों को डिटेन कर लिया गया। इस घटनाक्रम के बाद एनएचएम कर्मचारियों की मांगों और उनके आंदोलन को लेकर मामला फिर चर्चा में आ गया है।
एनएचएम कर्मियों का आंदोलन स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों की मांगों से जुड़ा है। अब कर्मचारियों को डिटेन किए जाने के बाद आंदोलन की आगे की रणनीति पर नजर रहेगी। मुजफ्फरनगर NHM जिला अध्यक्ष डॉ सचिन जैन की पत्नी डॉ पारुल जैन ने बताया की उन्होंने इसकी सूचना पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को भी दी है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 8 7 9 8
Total views : 433855

Follow us on