
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 अक्टूबर (कल) मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक आयेंगे। वें उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
मुजफ्फरनगर में तय है चार घंटे का कार्यक्रम
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11 बजे मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वह करीब 11:30 बजे रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्थल पहुंचेंगे, जहां उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद करीब 12:45 बजे मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास गांधी नगर पर पहुंचेंगे, वहाँ उनका लंच होगा। करीब दो बजे वह हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे।
देहरादून का प्रस्तावित कार्यक्रमों के बीच मुजफ्फरनगर में रहेंगे
मुजफ्फरनगर आने से पूर्व मुख्यमंत्री के 2 अक्टूबर के कार्यक्रम में देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सुबह 9:20 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण तथा 9:30 बजे पर्यावरण मित्रों के सम्मान का कार्यक्रम भी निर्धारित है। सुबह 10 बजे देहरादून के शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में पुष्पांजलि कार्यक्रम के लिए उनका समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद वें मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री धामी को दोपहर 2:45 बजे का वापस देहरादून पहुंचना है, क्योंकि दून के पंचकुला के ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में नमो क्रिकेट प्रतियोगिता में वह प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे देहरादून मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आरक्षित/शासकीय कार्य के कार्यक्रम में रहेंगे ।
Post Views: 123













Total views : 427329