Select Language :

Home » एजुकेशन » डीएम व डीआईओएस ने किया स्काउट-गाइड वार्षिक पत्रिका का विमोचन

डीएम व डीआईओएस ने किया स्काउट-गाइड वार्षिक पत्रिका का विमोचन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिला संस्था भारत स्काउट एवं गाइड, मुजफ्फरनगर की वार्षिक कार्यक्रम पत्रिका का गुरुवार को डीएम कार्यालय पर विमोचन हुआ। विमोचन जिला संस्था के अध्यक्ष एवं डीएम उमेश मिश्रा तथा जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव ने संयुक्त रूप से किया।
विमोचित की गई इस वार्षिक पत्रिका में वर्षभर आयोजित होने वाले स्काउट एवं गाइड के प्रशिक्षण शिविरों, समाज सेवा, आपदा प्रबंधन और जनजागरूकता अभियानों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई है। इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि स्काउट एवं गाइड आंदोलन छात्र-छात्राओं में अनुशासन, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता जैसे गुणों का बीजारोपण करता है। यह पत्रिका जनपद में शैक्षणिक एवं सामाजिक स्तर पर युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।
वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने कहा कि विद्यालयों में स्काउटिंग गतिविधियों के नियमित संचालन से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन से जोड़ा जा सकेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

समारोह के दौरान जिला स्काउट कमिश्नर विजय कुमार शर्मा, जिला गाइड कमिश्नर राजेश कुमारी, सहायक गाइड कमिश्नर रेणु गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, जिला सचिव अनिल कौशिक, संयुक्त सचिव किरण देवी, जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) भारत भूषण, जिला संगठन कमिश्नर (गाइड) प्रभा दहिया तथा जिला प्रशिक्षण आयुक्त ज्योति रानी सहित संस्था के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 3 9 7 3
Total views : 427329

Follow us on