Select Language :

Home » स्वास्थ्य » NHM संविदा कर्मियों ने राज्य मंत्री कपिल देव को सौंपा ज्ञापन

NHM संविदा कर्मियों ने राज्य मंत्री कपिल देव को सौंपा ज्ञापन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। एनएचएम के कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल से गुरुवार को मुलाकात की। उन्होंने अपनी लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। राज्यमंत्री ने कर्मचारियों को जायज मांगे पूरी कराने का आश्वान दिया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कर्मचारियों में शासन-प्रशासन के रवैये को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला। संगठन के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि यदि सरकार जल्द ही उनकी न्यायसंगत माँगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो पूरे प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मी आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन एवं कोषाध्यक्ष डॉ. फैजल सिद्दीकी ने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में डीएम व सीएमओ को पूर्व में ही ज्ञापन सौंपा जा चुका है। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगें पूरी नहीं कीं तो 8 अक्टूबर से पूरे प्रदेश के सभी एनएचएम संविदा कर्मचारी पूर्णतः कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले जाएँगे। ज्ञापन देने वालों में डॉ. राहुल वर्मा, रवि कुमार, डॉ. राकेश बंसल सहित अन्य संविदा स्वास्थ्य कर्मी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 3 9 7 3
Total views : 427329

Follow us on