
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मन्सूरपूर स्थित एम.डी.एस. विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में बुधवार को अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की ब्लॉक स्तरीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल प्रभारी प्रदीप लाल (शारीरिक शिक्षक, पिकेट इंटर कॉलेज, खतौली), विकास मोतला (शारीरिक शिक्षक, के.के. जैन इंटर कॉलेज, खतौली), विक्रान्त चौधरी (शारीरिक शिक्षक, जवाहर लाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज, रवापुर-सठेड़ी), गौरव कुमार (शारीरिक शिक्षक, सरशादी लाल इंटर कॉलेज, मंसूरपुर), शुभम पाल (शारीरिक शिक्षक, सीता शरण इंटर कॉलेज, खतौली), पूजा चौधरी (शारीरिक शिक्षक, जनता इंटर कॉलेज, गंगधाड़ी), कृष्णा पाल (शारीरिक शिक्षक, सरस्वती इंटर कॉलेज, पिपलहेड़ा), अंकित खेरवाल (शारीरिक शिक्षक), विद्यालय प्रबंधक सन्दीप कुमार, प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय एवं संचालक अनिल कुमार शास्त्री द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।
अतिथियों एवं आयोजन समिति ने प्रतियोगिता में आए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इसके बाद खेल मैदान का निरीक्षण कर रिबन काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में खतौली ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपने उत्कृष्ट खेल कौशल एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। मैदान पर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
अंडर-14 वर्ग में एम.डी.एस. विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मिल मंसूरपुर से धु्रव, लक्ष्य, वंश, उज्जवल, शौर्य, समीर, विवान, देवांश एवं कृष्णा तथा सरशादी लाल इंटर कॉलेज, मंसूरपुर से गिरधर ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया।
अंडर-17 वर्ग में एम.डी.एस. विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मिल मंसूरपुर से प्रिंस, अविराज, रितिक, शिवांश राठी, प्रणव सहरावत, अभिनव मलिक, चिराग दीक्षित एवं कृष्णा काकरान, जनता इंटर कॉलेज, गंगधाड़ी से आदित्य, सीता शरण इंटर कॉलेज, खतौली से उज्जवल तथा के.के. जैन इंटर कॉलेज, खतौली से वासु कुमार एवं सावन ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया।
अंडर-19 वर्ग में एम.डी.एस. विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मिल मंसूरपुर से युवराज, हर्ष राठी, अनंत पंवार, कार्जिक राठी एवं कार्तिक, सीता शरण इंटर कॉलेज, खतौली से प्रशान्त एवं राज राणा, के.के. जैन इंटर कॉलेज, खतौली से वेदांश, प्रदीप, शेखर एवं वैभव कुमार तथा पिकेट इंटर कॉलेज, खतौली से उमंग बालियान ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया।
खेल प्रभारी प्रदीप लाल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
विकास मोतला ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उचित अवसर एवं मार्गदर्शन मिलने पर वे जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
विद्यालय के प्रबंधक सन्दीप कुमार ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षकों, निर्णायकों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ उनकी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय संचालक अनिल कुमार शास्त्री ने चयनित खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं एम.डी.एस. स्पोर्ट्स एकेडमी के कबड्डी कोच अंकित खेरवाल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। कबड्डी जैसे खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ ग्रामीण एवं ब्लॉक स्तर पर छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने तथा निरंतर अभ्यास एवं मेहनत के माध्यम से अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्पित चौधरी एवं आदित्य बालियान का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता में अंकित खेरवाल, लखन एवं हर्ष राठी ने रेफरी की भूमिका निभाई। आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
Post Views: 222













Total views : 427329