Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर सम्मानित हुए मुजफ्फरनगर के फार्मासिस्ट

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर सम्मानित हुए मुजफ्फरनगर के फार्मासिस्ट

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। सीएमओ कार्यालय परिसर के रेड क्रॉस भवन में शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील कुमार तेवतिया ने किया। इस अवसर पर भगवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने वंदे मातरम् गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. सुनील कुमार तेवतिया ने जनपद के फार्मासिस्टों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने फार्मासिस्टों की स्वास्थ्य सेवाओं में भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्ट कमलेश चंद राय, रोहित चौधरी, कंचन प्रभा, सरिता चौधरी, मोहम्मद हारून, शेलेश पूरी चीफ फार्मासिस्ट, संजीव लांबा, मनोज त्यागी, अशोक कुमार, अमित शक्ति, उत्कर्ष गोयल, सराफत अली, सतीश शर्मा, मोमिन अली, सतेंद्र कुमार, प्रवेश कुमार, योगेश कुमार, अजय सक्सेना, अमित त्यागी, सुदेश त्यागी, मनोज वर्मा, जावेद, प्रशांत कुमार, अनिल कुमार जिला अस्पताल, सहित अन्य फार्मासिस्ट एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 0 7 8 6
Total views : 423156

Follow us on