
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनग। मान स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित जनपद स्तरीय अंडर-11 बैडमिंटन प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ी अनिमेष ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर पहला स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। प्रतियोगिता में जिले भर से आए उभरते हुए खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें अनिमेष की फुर्ती, सधे हुए शॉट्स और निरंतरता के आगे विरोधी पस्त नजर आए।
फाइनल मुकाबले में अनिमेष ने शुरुआत से ही आक्रामक और नियंत्रित खेल का प्रदर्शन किया। निर्णायक पलों में धैर्य बनाए रखते हुए उन्होंने शानदार अंकों की बढ़त बनाई और खिताबी जीत दर्ज की। मैच के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथियों और खेल आयोजकों द्वारा अनिमेष को विजेता ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस ऐतिहासिक और गर्व के क्षण के दौरान अनिमेष के पिता प्रधानाचार्य आशीष द्विवेदी भी कोर्ट के पास मौजूद रहे और इस उपलब्धि के प्रत्यक्ष साक्षी बने। बेटे की इस शानदार सफलता पर उन्होंने बेहद खुशी और गर्व व्यक्त किया।
Post Views: 421













Total views : 411790