Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » एमडीए का अवैध निर्माणों पर एक्शन, अवैध कॉलोनी ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन सील

एमडीए का अवैध निर्माणों पर एक्शन, अवैध कॉलोनी ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन सील

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) के नियमों का उल्लंघन कर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या के निर्देशों पर प्रवर्तन टीम ने जोन-2 और जोन-3 में बुलडोजर चलाकर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया तथा एक अन्य स्थल पर निर्माण कार्य को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान विरोध की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
प्राधिकरण की टीम ने पहली बड़ी कार्रवाई जोन-2 के अंतर्गत आने वाले नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के हरिनगर में की। यहां लगभग 8,000 वर्गमीटर भूमि पर बिना एमडीए से लेआउट या नक्शा पास कराए अवैध रूप से प्लॉटिंग व निर्माण कराया जा रहा था। नोटिस की समयावधि पूरी होने और प्रशासनिक सुनवाई के उपरांत प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया।
वहीं दूसरी ओर, जोन-3 के तहत आने वाली आदर्श कॉलोनी में लगभग 240 वर्गमीटर भूमि पर बिना अनुमति के अवैध निर्माण कराया जा रहा था। एमडीए की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस निर्माणाधीन भवन को मौके पर ही सील कर दिया।
एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या ने बताया कि दोनों अवैध निर्माणों के विरुद्ध पूर्व में चालानी कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित प्रक्रिया और सुनवाई के बाद ही नियमानुसार ध्वस्तीकरण व सीलिंग के अंतिम आदेश पारित किए गए। इस अभियान के दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन दल तथा स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शहर में बिना नक्शा पास कराए किए जाने वाले किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 3 4 4 6
Total views : 400107

Follow us on