Select Language :

Home » अपराध » लोनी के कृष्णा विहार में प्रदूषण बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, पांच आयरन भट्टियां और फैक्ट्री सील

लोनी के कृष्णा विहार में प्रदूषण बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, पांच आयरन भट्टियां और फैक्ट्री सील

लोकपथ लाइव, गाजियाबाद। लोनी के कृष्णा विहार गली नंबर-14 में सोमवार को प्रदूषण मानकों के विरुद्ध संचालित औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ प्रदूषण बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर पांच आयरन भट्टियों और संबंधित फैक्ट्री को सील कर दिया। यह कारवाई यूपीपीसीबी के एई एसपी सिंह के नेतृत्व में की गई है।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गाजियाबाद क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह के निर्देश पर सोमवार को एक टीम जाँच के लिए पहुँची। कार्रवाई के दौरान प्रदूषण मानकों के विपरीत संचालित की जा रही आयरन इकाइयाँ और जनरेटरों को सील किया गया। इसके साथ ही इन औद्योगिक इकाइयों के विद्युत कनेक्शन भी काट दिए गए। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध अथवा प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक गतिविधियों को लेकर हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों के अनुसार प्रदूषण नियंत्रण मानकों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
कृष्णा विहार गली नंबर-14 में हुई इस कार्रवाई के बाद संबंधित इकाइयों के संचालन पर प्रभावी रोक लग गई है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 3 1 0 0
Total views : 399678

Follow us on