Select Language :

Home » एजुकेशन » एनसीसी कैडेट्स ने नाटक से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

एनसीसी कैडेट्स ने नाटक से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स में 82 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेट्स द्वारा सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से एक प्रभावशाली नाटक का सफल मंचन किया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस खुले मंच के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को समाज में व्याप्त गंभीर कुरीतियों के प्रति जागरूक करना था।
नाट्य मंचन के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने अपने ओजस्वी अभिनय, संवाद और नारों के माध्यम से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘पर्यावरण संरक्षण’, ‘साइबर सुरक्षा’ और ‘नशा मुक्ति’ जैसे संवेदनशील विषयों पर करारा व्यंग्य किया। कैडेट्स ने न केवल समस्याओं को उजागर किया, बल्कि समाज के सामने उनके सकारात्मक समाधान भी प्रस्तुत किए। खुले प्रांगण में हुए इस जीवंत जन-संवाद ने उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों का ध्यान पूरी तरह अपनी ओर आकर्षित किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० सचिन गोयल, डीन नवनीत वर्मा एवं एएनओ/लेफ्टिनेंट डॉ० नवेद अख्तर ने कैडेट्स के इस रचनात्मक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वक्ताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सुधार में युवा वर्ग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर एनसीसी अधिकारी डॉ० नवेद अख्तर ने नाटक को सामाजिक, राजनीतिक व सांस्कृतिक बदलाव का एक अत्यंत शक्तिशाली और प्रत्यक्ष माध्यम बताया। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को समाज हित में निरंतर योगदान देने और कुरीतियों के खिलाफ खड़े रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य व कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 3 1 0 2
Total views : 399680

Follow us on