Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » राशन डीलरों को सौगात, अब ₹125 मिलेगा लाभांश

राशन डीलरों को सौगात, अब ₹125 मिलेगा लाभांश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं यानी राशन डीलरों को बड़ी सौगात देते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी प्रणाली के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया।

How to Make a News Portal

इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मुजफ्फरनगर के जिला पंचायत सभागार में देखा गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक एवं खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेताओं के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि लाभांश बढ़ाने का फैसला राशन डीलरों के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ उनकी वर्षों पुरानी मांग का सम्मान भी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ग के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए लगातार जनहितकारी निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली पारदर्शी व्यवस्था और आधुनिक तकनीक के उपयोग के कारण देश के लिए आदर्श मॉडल बन रही है। ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली से वितरण व्यवस्था और अधिक प्रभावी एवं उत्तरदायी होगी। मंत्री ने उचित दर दुकानों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार स्थानीय, गुणवत्तापूर्ण और हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राशन की दुकानें स्थानीय उत्पादों के विपणन का माध्यम बनेंगी तो हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार हासिल करने का अवसर मिलेगा। इससे उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी और प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ तथा मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को भी गति मिलेगी। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी, उचित दर विक्रेता तथा अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 2 8 8 7
Total views : 399227

Follow us on