
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम में कास्कंटी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग की 5 किलोमीटर और बालिका वर्ग की 3 किलोमीटर दौड़ में कुल 76 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 54 बालक और 22 बालिकाएं शामिल रहीं।


प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीआरटीओ (प्रशासन) अजय मिश्रा, उपक्रीडा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव और उपक्रीड़ाधिकारी पूनम बिश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर किया।
सीनियर बालक वर्ग में विवेक कुमार ने प्रथम, अनुज कुमार ने द्वितीय और नवाब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में कुमारी मधु प्रथम, कुमारी राधिका द्वितीय और कुमारी नेहा तृतीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग में आर्यन कुमार प्रथम, पियाशु कुमार द्वितीय और नक्षत्र तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में कुमारी दिव्या प्रथम, कुमारी अनन्या द्वितीय और कुमारी काव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक, खिलाड़ी, विभागीय कर्मचारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन का संचालन उपक्रीड़ाधिकारी पूनम बिश्नोई ने किया।













Total views : 399228