
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी के हस्ताक्षर से जारी हुई आधिकारिक सूची
लोकपथ लाइव, लखनऊ: यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा ने संगठनात्मक रुप से पार्टी को मजबूत करने की कवायत तेज कर दी है। इसी मकसद से भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने राज्य में संगठनात्मक गतिविधियों, अभियानों और भावी कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय, मोर्चा एवं मुख्यालय प्रभारियों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के हस्ताक्षर से जारी इस आधिकारिक सूची के तहत छह प्रमुख क्षेत्रों, पार्टी के सभी सात मोर्चों तथा विभिन्न विभागों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।


भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को क्षेत्र और मोर्चा के प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी। इसमें 13 नये चेहरों को शामिल किया गया है। जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर यह नियुक्तियां काफी महत्वपूर्ण माना जा रही है। भाजपा ने प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को संगठनात्मक स्तर पर और धार देनी शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी के छह क्षेत्रों और सात मोर्चों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है।

संगठन में क्षेत्रीय संतुलन पर दिया गया ज़ोर
पार्टी की आधिकारिक सूची (7, विधानसभा मार्ग, लखनऊ) के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है:
║ पश्चिम क्षेत्र: रामप्रताप सिंह चौहान (प्रदेश महामंत्री)
║ ब्रज क्षेत्र: श्रीमती गीता शाक्य (प्रदेश महामंत्री)
║ कानपुर क्षेत्र: शंकर लोधी (प्रदेश महामंत्री)
║ अवध क्षेत्र: दिलीप पटेल (प्रदेश महामंत्री)
║ काशी क्षेत्र: रमेश सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष)
║ गोरखपुर क्षेत्र: अभिजात मिश्रा (प्रदेश महामंत्री)
मोर्चा प्रभारियों की आधिकारिक सूची
संगठन के सहयोगी मोर्चों के सुचारू संचालन के लिए निम्नलिखित प्रभारियों की नियुक्ति की गई है:
युवा मोर्चा: राजेश चौधरी (प्रदेश महामंत्री)
पिछड़ा मोर्चा: संजय राय (प्रदेश महामंत्री)
अनुसूचित मोर्चा: डॉ. धर्मेंद्र सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष)
महिला मोर्चा: कामेश्वर सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष)
अनुसूचित जनजाति मोर्चा: डॉ. प्रियंका रावत (प्रदेश उपाध्यक्ष)
अल्पसंख्यक मोर्चा: देवेश कोरी (प्रदेश उपाध्यक्ष)
किसान मोर्चा: शंकर गिरी (प्रदेश उपाध्यक्ष)
मुख्यालय व मीडिया प्रबंधन में नई जिम्मेदारियाँ
संगठनात्मक और प्रशासनिक समन्वय स्थापित करने के लिए मुख्यालय स्तर पर भी नियुक्तियाँ की गई हैं। भाजपा ने मुख्यालय स्तर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री और एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल को मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश मंत्री यतेन्द्र शर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर विस्तारक योजना के संयोजक होंगे, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा को ‘मन की बात’ का संयोजक बनाया गया है। प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि को ‘मन की बात’ का सह-संयोजक बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ में प्रदेश कार्यालय के लिए मुख्यालय प्रभारी की भी नियुक्ति की है। पार्टी ने एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी बनाया है। यह नियुक्ति भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिहाज से अहम रहेगी।
मुख्यालय प्रभारी: गोविंद नारायण शुक्ला (एमएलसी, पूर्व प्रदेश महामंत्री)
मीडिया प्रभारी: यतेंद्र शर्मा (प्रदेश मंत्री)
विस्तारक योजना (संयोजक): ब्रज बहादुर (प्रदेश उपाध्यक्ष)
मन की बात (संयोजक): श्रीमती अर्चना मिश्रा (प्रदेश उपाध्यक्ष)
मन की बात (सह-संयोजक): राहुल वाल्मीकि (प्रदेश मंत्री)
कार्यकर्ताओं में उत्साह
सूची जारी होते ही प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नए प्रभारियों को बधाई दी है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन अनुभवी नेताओं की देखरेख में पार्टी के सभी अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम और संगठनात्मक गतिविधियाँ धरातल पर अधिक प्रभावी ढंग से संचालित होंगी।












Total views : 396281