Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर के खिलाड़ी का यूपी पुलिस में चयन, डीएम ने थपथपाई पीठ

मुजफ्फरनगर के खिलाड़ी का यूपी पुलिस में चयन, डीएम ने थपथपाई पीठ

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के होनहार खिलाड़ियों का खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अजय बालियान ने उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। अजय बालियान की इस बड़ी सफलता पर आज जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने उन्हें कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में विशेष रूप से सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय खिलाड़ी को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खेल किट भी भेंट की।
बता दें कि अजय बालियान का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे के तहत हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और उनके परिवार में हर्ष का माहौल है। सम्मान समारोह के इस खास अवसर पर प्रभारी क्रीड़ाधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव, बाल कल्याण समिति के सदस्य राजीव कुमार और खिलाड़ी के पिता सुनील कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट के अन्य स्टाफ और उपस्थित अधिकारियों ने भी अजय बालियान को खाकी वर्दी पहनने और खेल के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल करने पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 5 8 3 6
Total views : 388480

Follow us on