Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » 5 मिनट में वर्दी उतरवा दूंगा…कांवड़िए ने इंस्पेक्टर को दी धमकी, मुजफ्फरनगर में हंगामा

5 मिनट में वर्दी उतरवा दूंगा…कांवड़िए ने इंस्पेक्टर को दी धमकी, मुजफ्फरनगर में हंगामा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर में उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब ड्यूटी पर तैनात नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा ने कुछ कांवड़ियों को डीजे के ऊपर चढ़ने से रोका। पुलिस अधिकारी द्वारा नीचे उतरने की हिदायत देने पर कुछ कांवड़ियों और इंस्पेक्टर के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

How to Make a News Portal

विवाद के दौरान एक कांवड़िए ने कथित तौर पर इंस्पेक्टर को धमकी देते हुए कहा, “ज्यादा वर्दी का गुरूर है तो बता दो अभी, 5 मिनट में उतरवा दूंगा।” घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान या किसी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद घटना को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस पूरे मामले में आगे क्या कारवाई करेगी। इस संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 7 1 2 8
Total views : 369189

Follow us on