Select Language :

Home » एजुकेशन » शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा शुरू, मुजफ्फरगनर में बंटे कार्ड

शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा शुरू, मुजफ्फरगनर में बंटे कार्ड

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी के व्यापार केंद्र सभागार से प्रदेश के शिक्षा जगत और विद्यार्थियों के लिए कई ऐतिहासिक सौगातों की शुरुआत जिले में लाइव देखी गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण के लिए लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री को सुनने के बाद कार्यक्रम में जिले के 20 शिक्षकों व शिक्षामित्रों सहित अन्य को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से जोड़ने की शुरूआत हुई।
लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज हुए कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के शिक्षकों और संविदा कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ का लाइव प्रसारण सामूहिक देखा गया। इसमें बताया कि 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान किया गया। शिक्षा की बुनियादी जरूरतों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, स्वेटर और स्टेशनरी के लिए डीबीटी के माध्यम से प्रति छात्र 1200 की धनराशि का सीधा अंतरण किया। इसके बाद जनपद में जनप्रतिनिधियों द्वारा बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व भोजन माताओं को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड, 10 बच्चों को डीबीटी किट तथा स्वच्छ व हरित विद्यालय के 08 प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने इस कैशलेस चिकित्सा योजना को एक ऐतिहासिक कदम और मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इसका सीधा लाभ शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व भोजन माताओं को प्रतिवर्ष मिलेगा। कार्यक्रम में डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कलम किशोर देशभूषण कंडारकर, बीएसए संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 4 4 8 3
Total views : 364312

Follow us on