Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में परिषदीय स्कूलों का समय बदला, 12:30 बजे होगी छुट्टी

मुजफ्फरनगर में परिषदीय स्कूलों का समय बदला, 12:30 बजे होगी छुट्टी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार ने जिलाधिकारी की संस्तुति पर आदेश जारी करते हुए सभी परिषदीय विद्यालयों का समय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया है। इससे पहले विद्यालयों का संचालन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जा रहा था।

How to Make a News Portal

गौरतलब है कि अत्यधिक गर्मी के चलते उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने विद्यालयों का समय परिवर्तित करने की मांग बीएसए से की थी। शिक्षक संगठनों का कहना था कि दोपहर के समय तेज गर्मी के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए बीएसए ने नया समय लागू कर दिया है। नए आदेश के अनुसार सभी परिषदीय विद्यालय अगले निर्देश तक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 2 5 8
Total views : 404046

Follow us on