Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में अस्पताल, होटल, कोचिंग सेंटर और बैंक्वेट हॉल सील

मुजफ्फरनगर में अस्पताल, होटल, कोचिंग सेंटर और बैंक्वेट हॉल सील

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। अग्निकांड एवं अन्य आपदा संबंधी सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद भर में 17 संस्थानों को सील कर दिया। यह अभियान सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त की प्रेरणा तथा एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या के निर्देश पर चलाया गया।

How to Make a News Portal

संयुक्त निरीक्षण अभियान के दौरान अस्पताल, होटल, बैंक्वेट हॉल, कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, जिम, नर्सिंग होम तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच में अधिकांश संस्थान बिना स्वीकृति संचालित होते पाए गए, जबकि कई प्रतिष्ठानों में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। सुरक्षा मानकों एवं भवन उपविधियों का पालन न होने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान सदर बाजार स्थित आत्रेय हॉस्पिटल, भोपा रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल की बेसमेंट लैब, रजवाहा रोड का होटल रिवासा, भोपा रोड का शांति होटल, गांधी कॉलोनी स्थित शिवाय बैंक्वेट हॉल, मीनाक्षी चौक का मेरठ चिकन प्वाइंट तथा लिंक रोड स्थित न्यू दावत पार्टी हॉल को सील किया गया।

इसके अलावा बुढाना क्षेत्र में श्रीराम लाइब्रेरी, टाइगर हेल्थ क्लब और फैजी गार्डन पर भी कार्रवाई की गई। खतौली क्षेत्र में एशियन गेट वेलफेयर सोसाइटी, जीत नर्सिंग होम की बेसमेंट, सूर्य लाइब्रेरी, विजन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन, फिटनेस हाउस यूनिसेक्स जिम, ज्ञान मुद्रा लाइब्रेरी तथा इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज को सील कर दिया गया। इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज पर आवासीय मानचित्र के विपरीत व्यावसायिक एवं शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने का आरोप है।

एमडीए अधिकारियों के अनुसार संबंधित उपजिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, प्राधिकरण के अभियंताओं तथा स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि विकास क्षेत्र में बिना स्वीकृति संचालित अथवा मानकों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 9 7 5 2
Total views : 351974

Follow us on