Select Language :

Home » एजुकेशन » शिक्षकों को नहीं मिला दो महीने का वेतन, मंत्री का घेराव

शिक्षकों को नहीं मिला दो महीने का वेतन, मंत्री का घेराव

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर के शिक्षकों का दो माह से लंबित वेतन जारी कराने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि कॉलेज के शिक्षकों का वेतन पिछले दो माह से रुका हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) तथा लेखाधिकारी को तत्काल वेतन जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव एवं जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2025 में शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर लगभग 31 दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और शिक्षकों को केवल आश्वासन ही मिले।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि जनपद में चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, पदोन्नति वेतन निर्धारण तथा विभिन्न अवशेष देयकों के भुगतान जैसे कई मामले लंबे समय से लंबित पड़े हैं। आरोप लगाया गया कि लेखा विभाग की हठधर्मिता के कारण इन प्रकरणों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
शिक्षक नेताओं की बात सुनने के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा लेखाधिकारी से वार्ता कर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी अधिकारी की कार्यशैली से प्रदेश सरकार की छवि धूमिल होती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने मंत्री को आश्वस्त किया कि शिक्षकों का रुका हुआ वेतन तत्काल जारी कराया जाएगा तथा अन्य लंबित मामलों का भी जल्द समाधान किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में अरुण कुमार, संजय कुमार, मोघा, राहुल कुमार, हाकम सिंह, बिजेंद्र बहादुर सिंह, अजय कुमार, राजेश कुमार, सुभाष सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 8 3 3 1
Total views : 347429

Follow us on