
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। रामपुर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी के मुजफ्फरनगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नगर के खालापार स्थित सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुफ्ती जुल्फीकार के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, पार्टी पदाधिकारियों और सामाजिक नेताओं से विस्तृत मुलाकात की और देश के वर्तमान राजनीतिक व सामाजिक हालातों पर चर्चा की।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए रामपुर के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह ने देश की एकता और अखंडता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में देश में फैली नफरत, अविश्वास और भेदभाव की राजनीति को केवल आपसी सौहार्द से ही खत्म किया जा सकता है। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर देश की तरक्की और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए आगे आएं। सांसद ने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही देश को मजबूती प्रदान करेगा।
मुस्लिम समाज के उत्पीड़न के खिलाफ संसद में आवाज उठाने की मांग मुलाकात के दौरान सपा नेता मुफ्ती जुल्फीकार, पूर्व महानगर अध्यक्ष अब्दुल्ला राणा, फलाह-ए-इंसानियत के अध्यक्ष कारी खालिद और साजिद हसन सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सांसद के सामने अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। सपा नेताओं ने कहा कि वर्तमान परिवेश में मुस्लिम समाज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है और विभिन्न स्तरों पर भेदभाव व उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नव नियुक्त सांसद से मांग की कि वे इन गंभीर मुद्दों को देश की सबसे बड़ी पंचायत (संसद) में पूरी मजबूती और बेबाकी के साथ उठाएं ताकि पीड़ित समाज को न्याय मिल सके।
स्वागत समारोह में यह लोग रहे मौजूद: स्वागत समारोह और विचार-विमर्श के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा नेता नासिर खान, मौलाना फसी हैदर, हसन नवाज, अमीर आज़म कुरैशी, हाजी नौशाद कुरैशी, अदनान एडवोकेट, हाजी आजम, शराफत खान सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने सांसद को मुजफ्फरनगर आने पर धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।
Post Views: 126













Total views : 336592