Select Language :

Home » स्वास्थ्य » आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण, जसोई और खतौली सहित कई केंद्रों पर जांची व्यवस्थाएं

आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण, जसोई और खतौली सहित कई केंद्रों पर जांची व्यवस्थाएं

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शासन की प्राथमिकताओं में शामिल मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों की जमीनी हकीकत परखने के लिए रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुनील तेवतिया ने मोर्चा संभाला। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीएमओ ने विभिन्न ग्रामीण और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का तूफानी दौरा किया और चिकित्सा व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया।
निरीक्षण अभियान के दौरान डॉ. सुनील तेवतिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसोई, गालिबपुर, बोपाड़ा, जड़ौदा और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली पहुंचे। उन्होंने केंद्रों पर ओपीडी की स्थिति, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता, टीकाकरण की रफ्तार और पैथोलॉजी जांच सेवाओं की बारीकी से पड़ताल की। सीएमओ ने केंद्र प्रभारियों को सख्त लहजे में हिदायत दी कि मेलों में आने वाले प्रत्येक पीड़ित को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलना चाहिए।
डॉ. सुनील तेवतिया ने साफ किया कि ग्रामीण क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही अक्षम्य होगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल दवाओं के स्टॉक की जांच की, बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के साथ संवेदनशील और मधुर व्यवहार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले इन मेलों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ताकि बीमारियों का समय पर उपचार संभव हो सके।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 5 6 4 7
Total views : 308851

Follow us on