Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर की वसुंधरा ने मथुरा में जीता गोल्ड, योगासन में बिखेरा जलवा

मुजफ्फरनगर की वसुंधरा ने मथुरा में जीता गोल्ड, योगासन में बिखेरा जलवा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद की होनहार खेल प्रतिभाओं का दबदबा एक बार फिर प्रदेश स्तर पर कायम हुआ है। वरिष्ठ पत्रकार प्रवेश मलिक की सुपुत्री और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर (शिफ्ट-1) की छात्रा वसुंधरा मलिक ने मथुरा में आयोजित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे मुजफ्फरनगर जनपद में हर्ष की लहर है।

How to Make a News Portal

मथुरा स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एम.आर.एन. में 5 से 7 मई 2026 तक ’55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आगरा संभाग (आगरा रीजन) के तमाम विद्यालयों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कक्षा 10वीं की छात्रा वसुंधरा मलिक ने ‘अंडर-19 आर्टिस्टिक योगासन’ वर्ग में अपनी शारीरिक दक्षता, संतुलन और कठिन आसनों का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों को प्रभावित किया और प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

अब नेशनल में दिखाएंगी कौशल क्षेत्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही वसुंधरा मलिक ने आगामी ‘नेशनल स्पोर्ट्स मीट’ (राष्ट्रीय प्रतियोगिता) के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है। वह अब राष्ट्रीय मंच पर आगरा संभाग और मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस सफलता पर कोच, स्कूल स्टाफ और खेल प्रेमियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

वसुंधरा की इस स्वर्णिम सफलता पर जनपद के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें और उनके पिता प्रवेश मलिक को बधाई दी है। लोगों का कहना है कि वसुंधरा जैसी बेटियां जनपद का नाम रोशन कर रही हैं और अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 5 6 4 9
Total views : 308857

Follow us on