Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर: रामपुर तिराहे पर ट्रक भिड़ंत, मार्ग बाधित

मुजफ्फरनगर: रामपुर तिराहे पर ट्रक भिड़ंत, मार्ग बाधित

लोकपथ लाइव,  मुजफ्फरनगर। जनपद के रामपुर तिराहे पर मंगलवार तड़के दो ट्रक टकरा गए, जिससे वंहा यातायात घंटों तक बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4:00 बजे दो ट्रकों के बीच आपने सामने टक्कर हो गई। टक्कर  से एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया, जिसका सामान सड़क पर फेल गया, जिसके चलते मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया।

How to Make a News Portal

रामपुर तिराहा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने पुलिस बल के साथ मार्ग खाली करने का काम शुरू किया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात सुचारू कराने का प्रयास शुरू किया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि दोनों ट्रकों के चालकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और काफी मशक्कत के बाद मार्ग पर आवागमन को सामान्य बनाया जा सका।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 8 6 7 5
Total views : 348630

Follow us on