Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » IAS तबादले: एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा बनी डीएम, प्रणता एश्वर्या नई उपाध्यक्ष

IAS तबादले: एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा बनी डीएम, प्रणता एश्वर्या नई उपाध्यक्ष

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए मुजफ्फरनगर में  मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) की उपाध्यक्ष कविता मीणा को नई और बड़ी जिम्मेदारी दी है।  उन्हें हापुड जिले का जिलाधिकारी (DM) नियुक्त किया है। वहीं, उनके स्थान पर सीतापुर में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के पद पर तैनात रहीं प्रणता एश्वर्या को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब है कि कविता मीणा भी सीडीओ के पद से मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकारण की उपाध्यक्ष बनी दी, जिन्होंने जिले को कई नई सौगात दी है।

How to Make a News Portal

कविता मीणा ने विकास कार्यों को दी नई गति:  निवर्तमान उपाध्यक्ष कविता मीणा का मुजफ्फरनगर में कार्यकाल दो वर्ष से अधिक रहा। उनका कार्यकाल  विकास कार्यों के लिए विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शहर की कई अटकी हुई और महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने में अहम भूमिका निभाई।

विशेष रूप से भोपा रोड स्थित ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के अंतर्गत निर्माण कार्य और जीआईसी मैदान (GIc Ground) में ‘महाराजा परिक्षित हैप्पीनेस पार्क’ का विकास उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां रही हैं। उनके कार्यकाल में शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे के विकास को काफी गति मिली थी।

अब नई उपाध्यक्ष प्रणता एश्वर्या के सामने शहर के जारी विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और प्राधिकरण की नई परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की जिम्मेदारी होगी।

यूपी में कविता मीणा सहित कई आईएएस अफसरों को कलेक्टर बनाने की तैयारी?

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 9 6 3 7 2
Total views : 287172

Follow us on