Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » भाजपा नेता बिजेंद्र पाल की शोक सभा में राजनीतिक हस्तियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

भाजपा नेता बिजेंद्र पाल की शोक सभा में राजनीतिक हस्तियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। नगर के रुड़की रोड स्थित किरण फार्म में शनिवार को भाजपा के पूर्व सभासद एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय बिजेंद्र पाल की रस्म तेहरवीं कार्यक्रम हुआ। बीमारी के चलते सात अप्रैल को हुए उनके निधन के बाद आज आयोजित इस शोक सभा में राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र की तमाम हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।

How to Make a News Portal

 स्वर्गीय भाजपा नेता बिजेंद्र पाल को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए शहर के गणमान्य नागरिकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। इस दुखद घड़ी में संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व सांसद अनुराधा चौधरी, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व मंत्री संजीव बालियान और पूर्व विधायक उमेश मलिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए उनके राजनीतिक जीवन और सामाजिक योगदान को याद किया।

 शोक सभा में पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमप्रकाश पाल, सपा नेता दर्शन धनगर, मीरा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इनके अलावा भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, अमरनाथ पाल, सुधीर खटीक, पूर्व विधायक अशोक कंसल और पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने भी दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

श्रद्धांजलि देने वालों में बसपा नेता कुलबीर पाल, राहुल गोयल, रेणू गर्ग, ममता अग्रवाल, पंकज पाल, पंकज गुरूजी और उत्तराखंड से दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री राजेंद्र अंथवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जिले के लिए अपूरणीय क्षति:  शोक सभा में उपस्थित वक्ताओं ने बिजेंद्र पाल के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि उनका जाना जिले के राजनीतिक और सामाजिक परिवेश के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई करना कठिन है। वक्ताओं ने कहा कि वे एक मिलनसार व्यक्तित्व थे जो सदैव जनसेवा के लिए तत्पर रहते थे। सभा के अंत में सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 9 4 4 8 7
Total views : 284252

Follow us on