Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » सिविल बार चुनाव में सुगंध जैन बने अध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार महासचिव

सिविल बार चुनाव में सुगंध जैन बने अध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार महासचिव

मुजफ्फरनगर:
अधिवक्ताओं के महाकुंभ में 92% मतदान, कड़े मुकाबले के बीच नई कार्यकारिणी का ऐलान
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: जनपद के अधिवक्ताओं की प्रतिष्ठित संस्था ‘सिविल बार एसोसिएशन’ के वार्षिक चुनाव में इस बार जबरदस्त उत्साह और कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शनिवार को घोषित परिणामों में सुगंध जैन ने अध्यक्ष पद पर और सत्येंद्र कुमार ने महासचिव पद पर शानदार जीत दर्ज कर बार की कमान अपने हाथों में ले ली है। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया।

How to Make a News Portal

सिविल बार एसोसिएशन के प्रति सदस्यों की निष्ठा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुल 398 मतदाताओं में से 367 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही कचहरी परिसर में चुनावी गहमागहमी बनी रही। दोपहर बाद शुरू हुई मतगणना के दौरान सांसें थमी रहीं, क्योंकि मुकाबला काफी नजदीकी माना जा रहा था। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी मुख्य चुनाव अधिकारी सहित एल्डर कमेटी के चेयरमैन अवध बिहारी लाल गुप्ता, मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी, चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी एवं बिजेंद्र प्रताप की उपस्थिति में संपन्न हुई। मतगणना के दौरान और उसके बाद परिणाम जानने के लिए अधिवक्ताओं की भारी भीड़ मतगणना स्थल के बाहर जुटी रही।

पदों पर रहा कड़ा और रोचक मुकाबला
विभिन्न पदों पर हुए सीधे मुकाबलों ने चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया। मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे। अध्यक्ष पद के लिए सुगंध जैन ने अपने प्रतिद्वंदी बिजेंद्र सिंह मलिक को पटखनी देकर शीर्ष पद पर कब्जा किया। जबकि महासचिव पद पर सत्येंद्र कुमार ने अन्नु कुच्छल और सतेंद्र पाल के त्रिकोणीय मुकाबले में बाजी मारी। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुशवाहा और उपाध्यक्ष पद पर आनंद कुमार निर्वाचित हुए। जबकि संयुक्त सचिव पद पर प्रवीण उपाध्याय और लेखा पद पर ध्रुव कुमार मित्तल विजयी रहे।
एसोसिएशन में कोषाध्यक्ष पद पर महिला आरक्षित पद पर रंजना देवी ने जीत दर्ज की।

वरिष्ठों की देखरेख में संपन्न हुई प्रक्रिया
पूरी चुनाव प्रक्रिया एल्डर कमेटी के चेयरमैन अवध बिहारी लाल गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी, चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी और बिजेंद्र प्रताप ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराया। देर शाम परिणामों की घोषणा के बाद पूरी कचहरी परिसर में उत्सव का माहौल रहा और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बार के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 4 5 5 4
Total views : 265296

Follow us on