
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में कल यानी दो अप्रैल को श्रीबालाजी जयंती का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के दौरान जुटने वाली भारी भीड़ और संभावित यातायात अवरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।


मुजफ्फरनगर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) राजेश श्रीवास ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए बताया कि नगर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में कल अवकाश घोषित किया गया है। इस आदेश के दायरे में परिषदीय विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों के निजी व सरकारी स्कूल शामिल रहेंगे।

प्रशासन का कहना है कि शोभायात्रा के कारण शहर के आंतरिक मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा, जिससे छात्र-छात्राओं और स्कूली वाहनों को आवागमन में भारी असुविधा हो सकती थी। इसी के मद्देनजर सुरक्षा और सुगमता हेतु यह निर्णय लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने भी शोभायात्रा के रूट पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।











Total views : 262682