
नोएडा कंट्रोल रूम से लाइव स्क्रीनिंग और सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में हुई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा
लोकपथ लाइव, हरिद्वार। भारतीय शिक्षा बोर्ड (बाएसबी) से संबद्ध देश भर के हजारों विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, बोर्ड अब पूर्णतः ‘रिजल्ट मोड’ में आ गया है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य देश भर के निर्धारित केंद्रों पर युद्धस्तर पर शुरू किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ सके और परिणाम शीघ्र घोषित किए जा सकें।


गौरतलब है कि बोर्ड की परीक्षाएं 09 मार्च से 25 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। इस बार बोर्ड ने शुचिता और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित किए। परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी गई। सबसे खास बात यह रही कि शाखा कार्यालय नोएडा में एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम बनाया गया था, जहाँ से देश भर के परीक्षा केंद्रों की लाइव स्क्रीनिंग की गई। इस प्रभावी तकनीकी हस्तक्षेप के कारण परीक्षा संचालन पूरी तरह अनुशासित और अनियमितता मुक्त रहा। मूल्यांकन केंद्रों पर भी सुरक्षा और गोपनीयता के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि बोर्ड की विश्वसनीयता बनी रहे।

समन्वित प्रयासों की सफलता: बोर्ड ने जताया आभार
परीक्षाओं के सफल आयोजन के पीछे शिक्षकों और प्रशासन की बड़ी भूमिका रही है। भारतीय शिक्षा बोर्ड ने इस विशाल कवायद को निर्बाध रूप से पूर्ण करने के लिए विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, समर्पित शिक्षकों और केंद्र प्रभारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। बोर्ड के अनुसार, सभी अधिकारियों और सहयोगी कर्मचारियों के समन्वित सहयोग से ही देश के विभिन्न राज्यों के हजारों छात्र बिना किसी बाधा के इस परीक्षा में शामिल हो सके।
समयबद्ध परिणाम: विद्यार्थियों के भविष्य पर फोकस
अब बोर्ड की प्राथमिकता उत्तर पुस्तिकाओं का सटीक और त्वरित मूल्यांकन है। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हमारा लक्ष्य मूल्यांकन कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करना है। इससे न केवल परिणाम शीघ्र घोषित होंगे, बल्कि छात्र आगामी उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अपनी योजनाएं समय पर बना सकेंगे।










Total views : 255494