Select Language :

Home » जीवन शैली » पीएम मोदी ने रचा इतिहास: भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने

पीएम मोदी ने रचा इतिहास: भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने

पवन चामलिंग का रिकॉर्ड टूटा, 8931 दिनों से सत्ता के शिखर पर मोदी का ‘अजेय’ सफर
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब देश के सबसे लंबे समय तक सरकार के मुखिया के रूप में कार्य करने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

How to Make a News Portal

देश के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह उपलब्धि केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि दशकों तक लगातार नेतृत्व, जनसमर्थन और राजनीतिक स्थिरता की कहानी भी है। गत 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुआ यह सफर आज 2026 के भव्य भारत तक पहुँच चुका है। गृह मंत्री अमित शाह ने इसे ‘नए भारत की नींव’ बताया, वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे ईमानदारी और सेवा का प्रतीक करार दिया। मोदी ने अपने कार्यकाल में कभी कोई बड़ा चुनाव नहीं हारा, जो उनकी व्यापक जन-स्वीकार्यता को दर्शाता है। पीएम मोदी की यह उपलब्धि भारत के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है।

कोई चुनाव नहीं हारा
पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद के रुप में लंबे समय तक राज किया। साल 2014 में प्रधानमंत्री पद के लिए नाम सामने आने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर प्रधानमंत्री पद संभाला। इसके बाद 2019 और 2024 में भी उन्होंने लगातार जीत दर्ज की। खास बात यह है कि अपने पूरे राजनीतिक करियर में उन्होंने अब तक कोई बड़ा चुनाव नहीं हारा है।

गरीब कल्याण और विकसित भारत
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने याद किया कि कैसे उन्होंने अपनी मां की सीख को जीवन का आधार बनाया। पिछले 11 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना और भारत को दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में खड़ा करना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 9 8 4 1
Total views : 250568

Follow us on