Select Language :

Home » Uncategorized » शिवा ढाबे पर छापे में 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एफआईआर

शिवा ढाबे पर छापे में 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एफआईआर

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: जिले में गैस की मारामारी और बुकिंग के लिए लग रही लंबी लाइनों के बीच, आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए खाद्य पूर्ति विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) ओमहरि वाजपाई के निर्देशन में टीम ने पचेंडा बाईपास स्थित शिवा  ढाबे पर छापेमारी कर अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे घरेलू सिलेंडरों का जखीरा पकड़ा है। छापेमारी अभियान में  एआरओ अमित कुमार, विकास कुमार और पूर्ति निरीक्षक राजेश चौधरी ने कुल 8 इंडेन घरेलू सिलेंडर (2 भट्टी पर चलते हुए, 2 भरे और 4 खाली) सिलेंडर जब्त कर ढ़ाबा संचालक सचिन शर्मा, निवासी मोहल्ला रामपुरी पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
रसोई में घरेलू सिलेंडरों से बनता मिला खाना
सदर तहसील के पूर्ति निरीक्षक राजेश चौधरी के नेतृत्व में टीम ने दोपहर करीब 12 बजे शिवा टूरिस्ट ढाबा पर आकस्मिक छापा मारा। जांच के दौरान रसोई में व्यावसायिक सिलेंडरों के स्थान पर दो घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग भट्टियों पर खाना बनाने के लिए किया जा रहा था। परिसर की सघन तलाशी लेने पर आंगन और अंदरूनी कमरों से 6 अन्य सिलेंडर बरामद हुए।
 पूर्ति विभाग अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान ढाबा संचालक सचिन शर्मा ने नियमों के उल्लंघन और घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की बात स्वीकार की। पूर्ति विभाग ने सभी 8 सिलेंडरों को जब्त कर दीपक गैस सर्विस के प्रतिनिधि को सुपुर्द कर दिया है। जिलाधिकारी (DM) के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 5 9 4 2
Total views : 403622

Follow us on