Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं पुरस्कृत

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं पुरस्कृत

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।   जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर के तत्तवावधान में रविवार को चार दिवसीय जिला स्तरीय बालक एवं बालिका खेल प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने जोश दिखाया। रविवार को खिलाड़ियों में चौधरी चरण सिंह स्पोट्स स्टेडियम में जूडो, कुश्ती, हैंडबॉल, बैडमिंटन और हॉकी सहित विभिन्न खेल विधाओं में कड़े मुकाबलों में स्पर्धा दिखाई।

रविवार को दूसरे दिन की प्रतियागिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि और वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी रोशन लाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव एवं उप क्रीड़ा अधिकारी कुमारी पूनम बिश्नोई ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान हुई हैंडबॉल प्रतियोगिता में 52 खिलाड़ियों को पुरस्कार मिला। कुश्ती में 80 पहलवानों को सम्मानित किया गया। बैडमिंटन में 48 शटलरों ने मेडल जीते। जूडो में 64 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं, हॉकी में 34 खिलाड़ियों ने अपनी स्टिक का जादू दिखाते हुए पुरस्कार प्राप्त किए।

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि, अंतरराष्ट्रीय पैरा एशियाई मेडलिस्ट खिलाड़ी विजय तोमर ने विभिन्न खेलों के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में जूडो, कुश्ती और अन्य खेलों के निर्णायक मंडल और प्रशिक्षकों का भी विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, मनीष शर्मा, रवि सिंह, विकास सैनी, सुशील कुमार, कालूराम, भावना मलिक, साक्षी, मीनाक्षी, केशव, यशपाल सिंह, कार्तिक बालियान आदि मौजूद रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 7 9 8 6
Total views : 243747

Follow us on