Select Language :

Home » राजनीति » हरियाणा समेत 10 राज्यों में 37 राज्यसभा की सीटों पर 16 मार्च को होगा चुनाव

हरियाणा समेत 10 राज्यों में 37 राज्यसभा की सीटों पर 16 मार्च को होगा चुनाव

चुनाव आयोग ने राज्यसभा में रिक्त होने वाली सीटो के चुनाव का किया ऐलान
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: देश में हरियाणा, बिहार समेत 10 राज्यों की राज्यसभा में रिक्त होने वाली 37 सीटो के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इन 37 सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा।

How to Make a News Portal

भारत निर्वाचन आयोग ने आज बुधवार को 10 राज्यों की राज्यसभा की उन 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, अप्रैल 2026 में खाली होने वाली हैं। चुनाव आयोग के अनुसार राज्यसभा की इन 37 सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा। राज्यसभा के 245 सदस्यों वाले सदन में 233 सदस्य निर्वाचन के जरिए छह साल के लिए चुने जाते हैं। चुनाव आयोग ने पहले ही इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर्स की नियुक्ति के लिए पत्र भेज दिए थे। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही इन सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च होगी। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 9 मार्च तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी चुनाव नतीजो के 20 मार्च तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी।

किस राज्य की कितनी सीटों पर चुनाव
राज्यसभा की अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहे कार्यकाल के कारण खाली होने वाली जिन 37 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा, उनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 7 सीटों, तमिलनाडु की 6 और पश्चिम बंगाल व बिहार की 5-5 सीटें शामिल हैं। जबकि ओडिशा में 4 और असम में 3 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। इसके अलावा तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में 2-2 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। जबकि हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर चुनाव होगा।

उप सभापति हरिवंश समेत कई प्रमुख सदस्य होंगे रिटायर
बिहार की पांच सीटों पर अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और हरिबंश नारायण सिंह का कार्यकाल भी अप्रैल में समाप्त होगा। जबकि हरियाणा की दो सीटे किरण चौधरी और रामचन्द्र जांगड़ा की सीट खाली हो रही है। महाराष्ट्र से शरद पवार और रामदास अठावले का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। तमिलनाडु से कणिमोझी और तिरुचि शिवा का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा हैं। हिमाचल प्रदेश से एक राज्यसभा सीट इंदु बाला गोस्वामी (भाजपा) का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 5 9 2 1
Total views : 403597

Follow us on