Select Language :

Home » अंतर्राष्ट्रीय » टी20 विश्वकप: पाकिस्तान को पीटकर सुपर-8 में पहुंचा भारत

टी20 विश्वकप: पाकिस्तान को पीटकर सुपर-8 में पहुंचा भारत

ईशान किशन के तूफानऔर गेंदबाजों की आंधी में उड़ा पाकिस्तान
लोकपथ लाइव, कोलंबो: आईसीसी टी20 विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गये महामुकाबले में सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 61 रनो से हराकर एक तरफा ऐतिहासिक जीत हासिल कर सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है। भारत की इस जीत में सलामी बल्लेबाज ईशान किशन की 77 रनों की रिकार्ड तूफानी पारी और गेंदबाजों की करिश्माई गेंदबाजी का कमाल देखने को मिला।

How to Make a News Portal

श्रीलंका में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के हाईवोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीत कर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। भारत की ओर से ईशान ने 40 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। किशन ने महज 27 गेंदों में अपना अर्धशतक बनाकर आईसीसी टी20 विश्वकप में नया रिकार्ड बनाया है। जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 32 रनो की पारी खेली। वहीं शिवम दुबे 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए। रिंकू सिंह चार गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से नाबाद 11 रन बनाकर भारत के स्कोर को 175 रनों तक पहुंचाया। पाकिस्तान के लिए सईम अयूब ने तीन विकेट लिए। जबकि सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक ने एक-एक भारतीय खलाड़ी को पवैलियन भेजा। इस मुकाबले में खास बात ये रही कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एक रण्नीति के तहत 18 ओवर स्पिन बोलरों से कराए से कराए।

शर्मनाक तरीके से हारा पाकिस्तान
भारत के 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर 114 रनों पर सिमट गई। प्ले ओवर में ही पाकिस्तान के चा बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों को पवैलियन भेजकर इस मुकाबले को अंत तक एक तरफा भारत के पक्ष बनाए रखा। तीन विकेट तो पाकिस्तान ने पहले दो ओवर में ही गंवा दिये। पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक 44, शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23, शादाब खान 14 व फहीम असरफ 10 रनों का योगदान दे पाए। भारत की गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान का अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं छू सका। पाकिस्तान को सस्ते में आउट करने में भारतीय गेंदबाज हार्दिक पांडेय, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती व अक्षर पटेल ने पाकिस्तान के दो-दो विकेट झटके। जबकि कुलदीप यादव व तिलक वर्मा को पाकिस्तान का एक-एक विकेट मिला।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 8 2 2 6
Total views : 212747

Follow us on