
एफटीए और अमेरिकी ट्रेड डील का भरपूर लाभ उठाये व्यापारी: सुनील सिंघी
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (एनटीडब्ल्यूबी) के चेयरमैन सुनील सिंघी ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) और अमेरिका साथ हुए व्यापार समझौते का स्वागत करते हुए राजधानी के उद्यमियों एवं व्यापारियों से इन व्यापार समझौते का भरपूर लाभ उठाने का आव्हान किया।


एनटीडब्ल्यूबी के आत्मनिर्भर भारत जीएसटी 2.0 बचत उत्सव एवं सम्मान समारोह में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी ने कहा कि इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पाद के निर्यात पर लगे 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। केन्द्र सरकार इससे पहले कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते कर चुकी है। सिंघी ने कहा कि केन्द्रीय बजट में भी एसएमएसई सेक्टर को रियायती ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। सिंघी यहीं दिल्ली के सुप्रसिद्ध उद्यमी एवं कॉन्टिनेंटल मिल्कोज इंडिया के संस्थापक एवं अध्यक्ष एस.एस. अग्रवाल और जिंदल सेल्स कॉपोरेशन को प्रबंध निदेशक प्रदीप जिंदल को व्यापारी रत्न से सम्मानित करने के बाद बोल रहे थे। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड ने देश के प्रतिष्ठित व्यापारियों को व्यापारी रत्न से सम्मानित करने के लिए यह अवार्ड स्थापित किया है। व्यापारी रत्न के रूप में इन्हें अशोक स्तंभ का प्रतीक चिन्ह, प्रशस्तिपत्र और शाल भेंट की गई। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने उद्योग मंत्री मनजीत सिंह सिरसा की अध्यक्षता में दिल्ली व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया है।

उत्पाद में गुणवत्ता से समझौता न करें व्यापारी
बोर्ड के चेयरमैन सिंघी ने उद्यमियों से कहा कि वे अपने उत्पाद में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता न करें। इसके साथ ही उन्होंने सभी वे अपनी जीवनशैली में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर जोर दिया। सिंघी ने छोटे उद्यमियों और व्यापारियों से कहा कि वे एमेजन एवं बिलिन्किट जैसी ऑनलाइन खुदरा व्यवसाय करने वाली कंपनियों का मुकाबला करने के लिए केन्द्र सरकार के ओपन नेटवर्क फॉर डिजीटल कामर्स प्लेटफॉर्म के साथ अपने व्यवसाय को जोडें। उन्होंने कहा कि देश के लगभग सभी राज्यों ने अपने यहां पर व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया है। दिल्ली में भी पिछले साथ मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने उद्योग मंत्री मनजीत सिंह सिरसा की अध्यक्षता में दिल्ली व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया है।
एसएमएसई क्षेत्र के लिए प्रावधान
दिल्ली से राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं लारेंस रोड दाल एवं बेसन मिलर्स एसोशिएसन के अध्यक्ष घनश्याम दास गोयल ने कहा कि बोर्ड ने व्यापारियों की अनेक व्यायारिक समस्याओं का केन्द्र सरकार के अधिकारियों के साथ मिल दूर किया है। केन्द्रीय बजट में एसएमएसई क्षेत्र की सहायता के लिए प्रावधान किया गया है। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष नवीन गर्ग ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल के आह्वान पर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी ने देश के विभिन्न व्यापारिक मंचों पर लोगों को वोकल फॉर लोकल की शपथ दिलाई। समारोह में व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता जावेरी, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामगोपाल गोयल, दिल्ली प्रदेश के चेयरमैन नरेश ऐरण आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। मंच का संचालन सुशील तायल जी ने किया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री मुनीष बंसल जी के अलावा गिरीश मित्तल, सुशील जैन, वीरेन्दर गर्ग कैथल, हरीश गोयल, सुरेन्द्र खत्री, दिनेश गर्ग, आरपी सिंह व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।










Total views : 212750