Select Language :

Home » एजुकेशन » प्राथमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बांधा समां, बीएसए ने बजाई तालियां

प्राथमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बांधा समां, बीएसए ने बजाई तालियां

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शाहपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय शोरो नंबर-2 में वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान ग्रामीण अंचल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनमोहक प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा दिखाई। बीएसए व शिक्षकों ने बच्चों की प्रतिभा देख तालियां बजाई।

How to Make a News Portal

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) संदीप कुमार, उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष उषा चौहान,  प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बालेंद्र कुमार, रंजना मौर्य, इंदरपाल, रोहित बालियान ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक समरसता और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। नृत्य, गीत, नाटक और कविताओं ने उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की भी प्रशंसा की और शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का आह्वान किया। अंत में विद्यालय की शिक्षका मोनिका राठी अन्य ने बच्चों को प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 8 2 2 6
Total views : 212747

Follow us on