Select Language :

Home » अपराध » मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में दिल्ली के डाक्टर को गार्डों ने पीटा

मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में दिल्ली के डाक्टर को गार्डों ने पीटा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिले के नेशनल हाइवे बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में बाइक खड़ी करने को लेकर सिक्योरिटी गार्ड व डॉक्टर के बीच मारपीट हो गई। डॉक्टरों ने कार्रवाई की मांग को लेकर मेडिकल परिसर में धरना प्रदर्शन दिया। डॉक्टर से साथ सिक्योरिटी गार्ड द्वारा की जा रही मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी हो गया। वीडियो देख पुलिस भी हरकत में आ गई। बता दें कि मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज भाजपा नेता गौरव स्वरूप का है।
Screenshot
दिल्ली निवासी डाक्टर मेडिकल कालेज में है इंटर्न
दिल्ली निवासी दीपांशु सैनी मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे हैं। शुक्रवार की देर शाम वह बाहर से क्रिकेट खेलकर बाइक पर आए। क्रिकेट किट बाइक पर रखी हुई थी। गार्ड ने बाइक अंदर ले जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। बाद में अन्य गार्ड आ गए और दीपांशु की लात घूसों और डंडों से मारपीट करने लगे।
शनिवार की सुबह मारपीट प्रकरण को लेकर डॉक्टरों में रोष फैल गया और उन्होंने गेट पर नारेबाजी करते हुए कई घंटे धरना प्रदर्शन किया। इसी बीच सिक्योरिटी गार्ड द्वारा की जा रही मारपीट का कई सीसीटीवी फुटैज भी सामने आए है, जो पुलिस के पास भी पहुंच गए हैं। पीड़ित डॉ़ दीपांशु सैनी का कहना है कि वह शाम के समय क्रिकेट खेलकर आए थे। बाइक पर उनकी क्रिकेट किट रखी हुई थी उन्होंने सिक्योरिटी कर्मचारी से कहा कि वह हॉस्टल में सामान उतार कर आ रहे हैं। सिक्योरिटी कर्मचारियों ने बदतमीजी कर कहा कि बाइक अंदर नहीं जाएगी। इस बाद उन्होंने बाइक स्टैंड परिसर में खड़ी कर दी।
गार्ड से बदतमीजी का विरोध जताया। गार्ड ने धक्का दे दिया मारपीट की। दोनों के बीच हुई कहा सुनी के बीच कई गार्ड मिलकर उन्हें पकड़ कर कमरे के अंदर ले गए। वहां लात घूसों, डंडों से पिटाई की। इसी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। मेडिकल प्रशासन ने सिक्योरिटी कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मेडिकल कालेज के सीएमएस का बयान
सीएमएस डॉ़ कीर्ति गोस्वामी का कहना है कि यह सिक्योरिटी और डॉक्टर के बीच का मामला है। डॉक्टर और सिक्योरिटी के लोगों के बीच आपस में मारपीट हुई है। सिक्योरिटी के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है । वही इस पूरे मामले को देख रहे हैं।
क्या कहते है पुलिस अधिकारी
क्षेत्राधिकारी खतौली रामाशीष यादव का कहना है कि सिक्योरिटी गार्ड और डॉक्टर के बीच बाइक खड़ी करने को लेकर मारपीट हो गई थी। मेडिकल प्रशासन ने सिक्योरिटी के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट लिखी जाएगी ।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 8 2 2 6
Total views : 212747

Follow us on